अगर सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक को हुए खारिज कर देता है तो केंद्र सरकार नया कानून लाएगी
(India) सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक मामले की सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि यदि कोर्ट तीन तलाक को अवैध एवं असंवैधानिक करार देता है तो वह मुसलमानों में विवाह एवं तलाक के नियमन के लिए विधेयक लेकर आएगा।
अटॉर्नी जनरल ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक को पूरी तरह खत्म कर दे, तो केंद्र मुस्लिमों के तलाक के लिये कानून बनाने को तैयार है। सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि सरकार की ओर से कहा गया था कि तलाक की तीनों प्रक्रिया एकतरफा है। अगर तीनों को खत्म कर दिया जाता है तो मुसलमान आखिर तलाक कैसे देगा। इस पर मुकुल रोहतगी ने कहा कि सरकार किसी को भी अधूरे में नहीं छोड़ेगी। तलाक की सही प्रक्रिया तय की जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।