एयरसेल-मैक्सिस केस मे पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के घर सीबीआई का छापा
(DELHI, DELHI) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के चेन्नइ स्थित आवास पर सीबीआई ने आज सुबह छापेमारी की। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के घर भी जांच एजेंसी की तरफ से छापेमारी की गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयरसेल-मैक्सिस केस में यह कार्रवाई की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि सीबीआई ने उनके देशभर में 14 स्थानों पर छापे मारी की है। इसमें दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम और चेन्नई शामिल हैं। इस छापेमारी में चिदंबरम और कार्ति का घर भी शामिल है। एफआईपीबी मंजूरी देने में कथित आपराधिक कदाचार के संबंध में छापे मारे गए। अपने और अपने बेटे के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई पर पी चितंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मुझे क्या मुझे सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल मेरे बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ कर रही है। चिदंबरम ने कहा कि सरकार मेरी आवाज को दबाना चाहती है। उधर अपने नेता पर इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस भी बचाव में उतर आई है। कांग्रेस नेता के.आर. रामासामी ने कहा कि चिदंबरम ने कुछ भी नहीं किया है। यह सब राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।