निकाय चुनावों में सात में से 4 पर टीएमसी का कब्जा
(India) पश्चिम बंगाल में ममता लहर कायम है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सात में से चार नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं दार्जलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) आगे चल रही है। टीएमसी ने पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल में जीत दर्ज की है।

टीएमसी ने मुर्शिदाबाद जिले की दोमकल नगर निगम में 21 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक सीट आई है जबकि सीपीआई (एम) को महज दो सीटों पर जीत मिली है।

अब तक के नतीजों के मुताबिक रायगंज के 27 वॉर्ड में से टीएमसी ने 14 मिले हैं। वहीं, सीपीआईएम-कांग्रेस के खाते में 2 और बीजेपी के खाते मे एक वॉर्ड आया है। पुजाली में पार्टी को 16 में से 12 वॉर्ड और बीजेपी, सीपीआईएम को एक-एक वॉर्ड मिला है.

मिरिक में टीएमसी ने 9 में से 6 वॉर्ड में अपने नाम कर जीत हासिल की है। वहीं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) को तीन वॉर्ड मिले हैं। आपको बता दें कि 14 मई को हुए मतदान में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। सातों निकायों में से पुजाली में सबसे ज्यादा 79.6 प्रतिशत और दार्जलिंग में सबसे कम 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।