आईसीजे में जिरह के लिए वकीलों की नई टीम बना रही है पाक सरकार
(India)
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के केस में इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मिली करारी शिकस्त से पाकिस्तान हैरान है। गुरुवार को भारत के पक्ष में आए फैसले के बाद देश भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में उपजे इस गुस्से से निपटने के लिए अब पाक सरकार आईसीजे में जिरह करने के लिए नए वकीलों की टीम बना रही है। पाक पीएम नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि नई टीम पाकिस्तान का पक्ष मजबूती से रखेगी। बता दें कि आईसीजे ने भारत की याचिका पर फैसला देते हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर मामले की पूरी सुनवाई होने तक रोक लगा दी है। जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।