कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने नई चाल चलते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय हेग में दोबारा याचिका दायर की है और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के ज्यूरिशडिक्शन को चुनौती दी है। पाकिस्तान की दुनिया टीवी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने अपनी याचिका में कहा है कि 6 हफ्ते में उसके पिटीशन पर सुनवाई की जाय। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी प्ब्श्र में पाकिस्तानी काउन्सेल ख्वार कुरैशी ही इस मामले की पैरवी करेंगे। बता दें कि आईसीजे ने कल (18 मई को) पाकिस्तान को झटका देते हुए कहा था कि मामले में अंतिम फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगाई जाती है। भारतीय नेवी अफसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने रॉ का एजेंट होने और जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी, जिसे भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में चुनौती दी थी। नीदरलैंड के द हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने गुरूवार को कहा था कि भारत को काउंसलर एक्सेस मिलना चाहिए था लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश वियना समझौते से बंधे हैं। लिहाजा काउंसलर एक्सेस देना दोनों के लिए अनिवार्य है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।