वायु सेना प्रमुख ने जवानों को लिखा पत्र, ‘बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें’
(India)
भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्सल बी एस धनोवा ने भारतीय वायु सेना के सभी अधिकारियों को पत्र लिखा है। अपने लिखे पत्र में उन्होंने सभी अफसरों को अपने दिल की बात कही है। एयर चीफ मार्सल धनोवा ने सभी से कहा है कि वो कम समय में ही बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, एयर चीफ मार्सल ने अपना लिखा पत्र वायु सेना के लगभग 12,000 अधिकारियों को भेजा है। यह पत्र 30 मार्च को लिखा गया है। इसमें धनोवा के हस्ताक्षर हैं। यह पत्र धनोवा के चीफ बनने के तीन महीने बाद लिखा गया था। माना जा रहा है कि धनोवा ने मौजूदा हालात की जो बात कही है वह पाकिस्तान की तरफ से छिप-छिपकर हो रहे हमले के लिए कही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।