पिछले साल भारत ने अमेरिका को पछाड़ते हुए चीन के बाद दूसरा सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर वाले देश का तमगा हासिल तो कर लिया, लेकिन इंटरनेट स्पीड के मामले में हमारा देश अब भी कई एशियाई देशों से ही पीछे है। हालांकि, महज 18 महीनों में यह स्थिति बदलनेवाली है। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तीन संचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना पर काम कर रहा है। इसका मकसद देश में हाई स्पीड इंटरनेट युग का आगाज करना है। इसरो के चेयरमेन किरन कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, श्हम तीन कम्यूनिकेशन सैटलाइट्स लॉन्च करेंगे। जून में जीएसएटी-19 की लॉन्चिंग होनी है। उसके बाद जीएसएटी-11 और फिर जीएसएटी-20 का प्रक्षेपण होगा। स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन से संचालित यह लॉन्च वीइकल चार टन के उपग्रह को भौगोलिक स्थानान्तरण कक्षा (जियोसिंक्रनस ट्रांसफर ऑर्बिट) में पहुंचाने में सक्षम है।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।