कुलभूषण जाधवः अब्दुल बासित बोले- अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के अंतिम फैसले तक जाधव सुरक्षित
(DELHI, DELHI) पाक की जेल में बंद कुलभूषण जाधव सुरक्षित है। ये बात खुद पाकिस्तान ने बताई है। दरअसल कुलभूषण जाधव की सुरक्षा को लेकर भारत चिंतित था। इस पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने संकेत दिए कि जाधव सुरक्षित हैं और इस मामले में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का पालन करेगा।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जाधव को तब तक फांसी नहीं दी जाएगी, जब तक कि कोर्ट का आखिरी फैसला नहीं आ जाता। यह पहली बार है जब जाधव के सुरक्षित होने के संबंध में पाकिस्तान की तरफ से कुछ कहा गया है।
अंग्रेजी अखबार से बाचचीत में बासित ने बताया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह यह बात सिर्फ कोर्ट के अस्थाई आदेश के संदर्भ में कह रहे हैं जिसके मुताबिक जाधव की फांसी पर रोक लगाई गई है। इसका केस के मेरिट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बासित ने कहा कि कोर्ट ने कांसुलर ऐक्सेस (राजनयिक पुहंच) को लेकर कुछ ऐसा नहीं कहा है जिसे अंतिम माना जाए। इन सभी बातों का फैसला कोर्ट के आखिरी आदेश में होगा।हालांकि बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान जाधव के मामले में अपने कानूनों के मुताबिक ही कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि कोई देश अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से समझौता नहीं करता।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।