ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक बम धमका हुआ। धमाके में 19 लोग मारे गए जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका एक एरिना में हुआ । जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त सिंगर एरियाना ग्रैंडे का कॉन्सर्ट चल रहा था। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। भारतीय समयानुसार ब्लास्ट मंगलवार को तड़के तीन बजे हुआ। कुछ खबरों में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक आत्मघाती आतंकी हमला था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई सोशल मीडिया पर लापला लोगों के परिजन अपनी बेटी व पत्नी की तस्वीरें डालकर उनके बारे में सूचना देने की अपील कर रहे हैं। मैनचेस्टर में जिस कंसर्ट में हमला हुआ है वहां 60 स्कूली बच्चे भी बिना पैरेंट्स के छुट्टी मनाने आए थे। एक ट्विटर हैंडल से ऐसे लोगो की मदद के लिए कहा गया है कि अगर लोगों को उनके बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वे इस नंबर - 07896711298 पर कॉल करें। लोगों से इस नंबर को रिट्वीट करने की अपील भी की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।