पाकिस्तान ने भारत पर संघर्षविराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसके द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से नौशेरा स्थित भारतीय सेना का पोस्ट बर्बाद हो गया। पाकिस्तान ने अपने दावे के समर्थन में कुछ विडियो भी जारी किए हैं। 1 मिनट 28 सेकंड के एक विडियो में चैकी की तरह दिखने वाले कुछ स्ट्रक्चर धमाके के कारण गिरते दिख रहे हैं और वहां धूल और गुबार भी उड़ता नजर आ रहा है। इससे पहले भारतीय सेना ने मंगलवार को कुछ विडियो जारी करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के पास घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसने पाकिस्तानी पोस्ट और बंकरों को तबाह कर दिया। भारत के इस दावे को पाकिस्तान ने नकार दिया और कहा कि उसने अपनी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान जारी कर यह बात कही है। प्ैच्त् ने अपने बयान में कहा है कि 13 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान के किसी पोस्ट या बंकर को नष्ट नहीं किया गया। बयान में यह भी कहा गया है कि जहां पाकिस्तानी सेना केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाती है, वहीं भारत नियंत्रण रेखा के दोनों ओर रहने वाले आम नागरिकों को निशाना बनाता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।