खबर है कि दो आईएएस अफसर सत्येंद्र सिंह और ह्रदय नारायण तिवारी के घर छापे मारे गए हैं। हृदय नारायण तिवारी स्वास्थ्य विभाग में निदेशक हैं और सत्येंद्र सिंह कारागार में विशेष सचिव हैं। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, दिल्ली, नोएडा, इन शहरों में छापेमारी जारी है। पूर्व डीएम विमल शर्मा जो अभी वर्तमान में नोएडा ऑथोरिटी के अतिरिक्त सीईओ हैं। मेरठ में आरटीओ ममता शर्मा के यहां छापेमारी। हरिनाथ तिवारी के घर छापेमारी हुई।
चार जनपदों के आयकर विभाग की टीमों ने भोगांव के छोटा बाजार स्थित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. विमल कुमार शर्मा के पैतृक घर पर छापा मारा। विभाग की टीमों ने डा. विमल कुमार शर्मा के विभिन्न जनपदों में स्थित सभी ठिकानों पर भी एक साथ छापामार कार्रवाई की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।