भारत लौटी उजमा ने पाकिस्तान को बताया मौत का कुआं, भारत जैसा कोई देश नहीं
(DELHI, DELHI) कई मुसीबतों के बाद पाकिस्तान से भारत लौटी उजमा ने भारत सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का धन्यवाद किया, क्योंकि उनकी कोशिशों के चलते ही उजमा भारत लौट सकी हैं । उजमा ने कहा कि पाकिस्तान से बचकर आना बहुत मुश्किल था लेकिन यह सब कुछ पाकिस्तान में भारतीय अधिकारी जेपी सिंह और सुषमा स्वराज की कोशिशों के चलते मुमकिन हो सका। उजमा ने कहा पाकिस्तान जाना बहुत आसान है और बहुत आसानी से पाकिस्तान का वीजा मिल जाता है लेकिन पाकिस्तान मौत का कुआं है। वहां जाकर लड़कियां फंस जाती हैं। मुस्लिम लड़कियां सोचती है कि पाकिस्तान बहुत अच्छा है क्योंकि वह एक मुस्लिम देश है लेकिन वहां जाकर लड़कियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव होता है। उन्होंने कहा कि अरेंज मैरिज करके जो लड़कियां भी वहां जाती है उनके साथ भी बहुत बुरा व्यवहार होता है। एक घर में एक व्यक्ति की तीन से चार बीवियां होती हैं।
उजमा ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका भी धन्यवाद करना चाहती हूं। उजमा ने कहा कि मैं पाकिस्तान से सही सलामत आकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि बेटी के नसीब से बचकर पकिस्तान से आई हूं। मैं जब हाईकमिश्न के ऑफिस पहुंची तो मैंने विंडो पर बताया कि भारतीय हूं। मुझे एक मिनट में हाईकमिश्न में अंदर ले लिया गया और बाहर नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं हर संभव मदद दी गई। उजमा ने बताया कि ताहिर ने मुझे हर तरीके से टॉर्चर किया। उन्होंने बताया कि जब मैंने अपनी दर्द भरी कहानी हाईकमिश्न ऑफिस में बताई तो मुझे हर संभव मदद दी गई। सुषमा स्वराज ने मुझे फोन करके कहा कि तुम हमारी देश की बेटी हो और हाई कमिश्न को कहा कि इसे ताहिर के पास मत जाने देना।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।