भारतीय सेना ने पाक बॉर्डर ऐक्शन टीम के दो सैनिकों को मार गिराया
(India)
भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (बेट) के दो सैनिकों को मार गिराया है। ये दोनों घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे और भारतीय जवानों पर हमले की कोशिश की। सेना ने इन दोनों को उड़ी सेक्टर में ढेर किया। बता दें कि पाकिस्तान की बैट घात लगाकर हमला करने और भारतीय जवानों के शव क्षत-विक्षत करने के लिए कुख्यात रही है। ये आतंकवादियों के साथ मिलकर घुसपैठ की कोशिशें को बढ़ावा देते हैं। रक्षा जानकार भारत के इस कदम को बेहद अहम मान रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आतंकी गतिविधियों में शामिल न होने को लेकर पाकिस्तान के दावों की पोल इन बैट जवानों के शव से खोली सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एलओसी के नो मेन्स जोन में इन दोनों जवानों की लाशें पड़ी हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत ने उसकी कुछ अहम चैकियों को तबाह कर दिया था। भारतीय सेना ने इसका विडियो भी जारी किया था। शुरुआत में तो पाकिस्तान ने इसे झूठी खबर करार दिया, बाद में सियाचीन सीमा के पास पाकिस्तानी एयरफोर्स के जहाजों ने उड़ान भरकर आंखें दिखाने की कोशिश की। पाक मीडिया में तो यहां तक दावा कर दिया गया कि पाक एयरफोर्स के विमान भारतीय सीमा में घुस आए। हालांकि, भारत ने बयान जारी करके साफ कर दिया कि भारतीय वायु क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। कुलभूषण जाधव केस में इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मिली शिकस्त से भी पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।