जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना ने घुसपैठ कर रहे चार आतंकी मार गिराए। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारामूला और उरी के पास है रामपुर सेक्टर। बता दें कि ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (ठ।ज्) ने एलओसी से सटे उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया था। रक्षा सूत्रों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा पर ‘नो-मैंस लैंड’ (नियंत्रण रेखा का वह क्षेत्र जहां दोनों तरफ की सेना किसी को जाने की इजाजत नहीं देती) में पड़े हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।