बीती रात को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने आर्मी पट्रोल पार्टी पर हमला कर दिया। इसकी जवाबी कार्रवाई में सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और मुठभेड़ देर रात तक जारी।
सुरक्षाबलों ने त्राल में सैमूह गांव के आसपास पूरी तरह से घेराबंदी कर ली है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 42 राष्ट्रीय राइफल की पेट्रोल पार्टी पर रात नौ बजे यह हमला किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने लश्कर के कश्मीर के कमांडर अबू दुजाना के छिपे होने की खबर मिलने के बाद हकरिपुरा में मुठभेड़ के बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। लेकिन रात के अंधेरे और स्थानीय लोगों की पत्थरबाजी का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब रहे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।