बुरहान वानी के मारे जाने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का कश्मीर के आतंकियों के प्रति प्रेम जाग उठा है। शनिवार को पाकिस्तान ने शीर्ष हिज्बुल कमांडर सबजार अहमद और अन्य आतंकियों के जम्मू एवं कश्मीर में मारे जाने की इस्लामाबाद ने निंदा की है। पाकिस्तान ने इस मामले में हस्तक्षेप कर संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार संगठनों सहित अंतरार्ष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया। विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने न्यायेतर हत्या का भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने पुलवामा और बारामूला में कल शुक्रवार से 12 कश्मीरी युवकों को मार डाला। उनमें से तीन की न्यायेतर हत्या की गई, जैसा कि हाल के दिनों में कई बार किया जा चुका है। अजीज ने अंतरार्ष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह असहाय कश्मीरियों की निर्मम हत्या करने से भारत को तत्काल रोके। उल्लेखनीय है कि सबजार 28 को पुलवामा जिले के त्राल कस्बे में एक गांव में चार घंटे चली मुठभेड़ में उसके दो साथियों सहित मार गिराया गया था। उसे बुरहान वानी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था, जिसे पिछले वर्ष आठ जुलाई को मार गिराया गया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।