12 लाख का इनामी आतंकी रियाज नाइको बना हिजबुल कमांडर
(DELHI, DELHI) दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में सबजार बट के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी का अपना नया कमांडर चुन लिया है। 29 साल का रियाज नाइको हिजबुल का नया कमांडर बना है।
मीडिया खबरो मे हो रहा खुलासा :-
रियाज नाइको सोशल मीडिया के इस्तेमाल में माहिर है और टेक सेवी है। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम है।
वह खतरनाक आतंकियों की सूची में शामिल है, सुरक्षाबलों ने उसे A++ कैटगरी में रखा हुआ है। कुछ महीने पहल वह एक वीडियो जारी करके चर्चा में आया था, जिसमें उसने कश्मीरी पंडितों को घाटी में लौटने की अपील की थी। उसने कहा था कि आतंकियों की कश्मीरी पंडितों से कोई दुश्मनी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, हिजबुल रियाज को अपना कमांडर बनाकर जाकिर मूसा के प्रभाव को कम करना चाहता है। कट्टरवादी विचार धारा के कारण मूसा का प्रभाव कश्मीर में बढ़ रहा है ऐसे में उदारवादी विचारों वाले रियाज को अपना कमांडर बनाकर हिजबुल यह बताना चाहता है कि उसका मसकद घाटी में इस्लामिक शासन के प्रभुत्व की स्थापना नहीं है।
गौरतलब है कि मूसा ने अलगाववादियों को ​उनके मामले में दखल न देने की धमकी दी थी, वर्ना उनके सिर काटकर श्रीनगर के लाल चौक पर लटका दिए जाएंगे। इस ऐलान के बाद उसने हिजबुल से अपना नाता तोड़ लिया था। सूत्रों के अनुसार, हिजबुल पर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का काफी दवाब है, क्योंकि मूसा ने घाटी में इस्लामिक शासन की बात की थी। बता दें कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पिछले साल आठ जुलाई को मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मूसा को कमांडर बनाया गया था। हिजबुल कमांडर मूसा ने संगठन छोड़ा, सिर कलम करने की दी थी धमकी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।