बाबरी केस मे आडवाणी,उमा, जोशी सहित सभी 12 आरोपी जमानत पर हुये रिहा
(DELHI, DELHI) आडवाणी, जोशी और उमा भारती समेत सीबीआई की विशेष अदालत ने 12 लोगों को दी जमानत। पचास हजार रुपये के निजी मुचलके में मिली जमानत। आडवाणी व अन्य की हाजिरी के लिए जज नीचे पहुंचे। इन्होंने सीढ़ी चढ़ने में जताई थी असमर्थता। वेदांती, ऋतम्भरा, धर्मदास, चम्पत राय और विनय कटियार कोर्ट में हाज़िर हुए, जबकि बाकी लोग कॉन्फ्रेंस हॉल में हैं। सीबीआई कोर्ट के वेटिंग रूम में बैठे लालकृष्ण आडवाणी। भरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट परिसर में दाखिल हुए सभी आरोपी। आडवाणी और जोशी पहुंची सीबीआई की विशेष अदालत।
रितंभरा वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची। कहा, हम मंत्रों के निर्माता हैं षडयंत्र क्यों करेंगे। सीबीआई ने केस किया सीबीआई जवाब देगी। सीबीआई की विशेष कोर्ट(अयोध्या प्रकरण) में पहुंचे मामले में आरोपी महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या प्रकरण को लेकर सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के लिए VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे उमा भारती और मुरली मोहन जोशी। साध्वी रितंभरा वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची, कहा- हम मंत्रों के निर्माता हैं षडयंत्र क्यों करेंगे, सीबीआई ने केस किया सीबीआई जवाब देगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।