सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
(India)
जम्मू कश्मीर के सोपोर के नाथी पोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ संदिग्धों के होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम के संयुक्त अभियान में 2 स्थानीय आतंकी मारे गए।आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 और 107 जिंदा कारतूस, 2 हजार रुपये कैश और 2 रबर स्टैंप्स बरामद हुए हैं। इससे पहले बुधवार को ही पहले भी सोपोर मेन मार्केट में पुलिस पर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान भी चलाया था। सोपोर में जिस वक्त पुलिस पट्रोलिंग करने के लिए जा रही थी तभी यह हमला हुआ। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।