देश के सबसे लंबे भूपेन हजारिका पुल को खतरा!
(India)
असम पुलिस ने सामरिक रूप से अहम और देश के सबसे लंबे भूपेन हजारिका पुल को खतरे की खुफिया रिपोर्ट्स के बाद उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को इस पुल का उद्घाटन किया था जो असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है। 9.15 किलोमीटर लंबा पुल देश का सबसे लंबा पुल है और इससे अरुणाचल से लगी चीन सीमा पर भारतीय सेना का तेज मूवमेंट मुमकिन है। इस पुल के जरिए भारी सैन्य वाहनों को भी कम से कम समय में चीन सीमा पर ले जाया जा सकता है। असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी, स्पेशल ब्रांच) पल्लब भट्टाचार्य ने शुक्रवार को बताया, श्हाल में, हमें कुछ खुफिया इनपुट्स मिले और हमें लगता है कि ब्रिज को खतरा है।श् एक सूत्र ने बताया कि पुल की सुरक्षा को ब्प्ैथ् के हवाले करने के लिए केंद्र के सथ बातचीत चल रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।