जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर शनिवार को आंतकियों ने हमला कर दिया। इसमें 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हो गए। यह वारदात अनंतनाग के काजीगुंड में हुई। एक सेना के अधिकारी ने बताया कि एके-47 राइफलों से लैस आतंकियों ने सुबह सवा 11 बजे के करीब श्रीनगर से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना के 6 जवान घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 2 जवान शहीद हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।