मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि इस हिंसा के पीछे निश्चित रूप से आसामाजिक तत्व है और पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। किसान आंदोलन हिंसक होने के कारण प्रशासन ने पिपल्या मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया। इसके साथ ही जिले के अन्य इलाकों में निषेधात्मक आदेश लागू किया गया है। मंदसौर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के पिपल्यामंडी पुलिस थाना क्षेत्र में कर्प्यू लगाया गया है तथा जिले के शेष पुलिस थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है।
कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन में हिंसा होने से दो किसानों की मौत हो गई है लेकिन प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। जिला कलेक्टर ने इन खबरों से इनकार किया कि आंदोलन कर रहे किसानों को नियंत्रित करने के लिए पिपल्यामंडी पुलिस थाना क्षेत्र के भाई पार्शनाथ इलाके में पुलिस ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में आज दोपहर दो किसानों की मौत होने के बारे में मुझे कोई सूचना नहीं है। कृषि उत्पादों के उचित मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसान गत एक जून से पश्चिमी मध्यप्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।