मध्य प्रदेश में तेज हुआ किसान आंदोलन
(India)
मध्य प्रदेश में कर्ज माफी और फसलों की उचित कीमत मांगने को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। यहां कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिये गए हैं। जिन जिलों के मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद किये गए हैं उनके नाम रतलाम, नीमच, मंदसौर और उज्जैन हैं। इसके अलावा कई जगह गाड़ियों में आग लगा हाईवे बंदकर दिया गया है। बता दें कि कथित रूप से पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद किसानों का प्रदर्शन और तेज हो गया है। उधर कांग्रेस ने सीएम का इस्तीफा मांगा है। इससे पहले आज मंदसौर के डीएम स्वतंत्र कुमार किसानों को समझाने गए। लेकिन भीड़ ने उनकी बातों को समझने की बजाए उनके साथ धक्का-मुक्की की। किसी तरह कुछ किसानों ने उन्हें वहां से निकाल कर उनकी कार में बैठाया और उन्हें रवाना किया। दरअसल किसानों की मांग है कि सीएम शिवराज सिंह चैहाण खुद वहां पहुंचे। उधर घटना के बाद डीएम स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कहीं फायरिंग का आदेश नहीं दिया गया, हमने किसानों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।