सहारनपुर हिंसा में आरोपी चंद्रशेखर गिरफ्तार
(India)
सहारनपुर में पिछले दिनों भड़की जातीय हिंसा में आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से अरेस्ट किया है। इस बीच चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में इंटरनेट सेवा को दो दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। चंद्रशेखर सहारनपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रशेखर हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में छिपा हुआ हुआ है। इसके बाद टास्क फोर्स ने बेहद गोपनीय ऑपरेशन के साथ चंद्रशेखर को धर दबोचा। सूत्रों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी की भनक हिमाचल प्रदेश पुलिस तक को नहीं लग पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस चंद्रशेखर को साथ लेकर सहारनपुर के लिए निकल चुकी है। उनसे सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।