कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने को निर्मम हत्या करार दिया था और इस मामले पर प्रधानमंत्री की खामोशी पर भी प्रश्न उठाए थे। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भारतीय किसानों के लिए मौत का अभिश्राप है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह बेहद अपमानजनक और दुभार्ग्यपूर्ण है कि भाजपा की अगुआई वाली राजग गोलीबारी की घटना को नकारने के मोड पर है। राहुल किसान प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात करने वहां जा रहे हैं।
मंदसौर के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक का तबादला
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मंदसौर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का आज तबादला कर दिया। मंदसौर के कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला करके उन्हें उप सचिव मंत्रालय नियुक्त किया गया है। सिंह के स्थान पर ओपी श्रीवास्तव को कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मंदसौर के पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर मनोज कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।