मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत के बाद से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन मालवा इलाके के सात जिलों तक फैल गया. वहीं दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंदसौर दौरे पर जा रहा है. आप का कहना है कि वे 10 जून से किसानों के हक में देश भर में प्रदर्शन करेंगे. इस बीच नाराज किसानों ने गुरुवार को शाजापुर कृषि मंडी में एक ट्रक और चार मोटर साइकिलों में आग लगा दी. इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) राजेश यादव से मारपीट भी की, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई. इसी तरह देवास में एक ट्रक को उपद्रवियों ने आग लगा दी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।