आईएमए में शुक्रवार को लाइट एंड साउंड कार्यक्रम के साथ समारोह शुरू हुआ। ऐतिहासिक चैटवुड ड्रिल स्क्वायर में इस कार्यक्रम में ड्रिल की प्रदर्शनी के साथ ही कैडेटों ने भी कई कार्यक्रम पेश किए। समारोह में कैडेटों ने 72 सहयोगी कैडेटों को विदाई दी। ऑडियो और वीडियो विजुअल की प्रस्तुति भी दी गई। आईएमए में शुक्रवार को कैडेटों ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए हैरतअंगेज खेलों की प्रस्तुति दी। डेयर डेविल्स के नाम से लोकप्रिय मोटरसाइकिल राइडर के खेल भी दिखाए। ट्रिक रार्इंडग, टेंट र्पेंगग, शो र्जंंपग, यूएवी और क्वाड-कोप्टर फ्लाइंग और बाइक स्टंट्स का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद अफसरों और कैडेटों के रिश्तेदारों ने सभी कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए आनंद लिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।