राज्य की बीजेपी सरकार को किसानों के हित में काम करने वाली सरकार बताते हुए शिवराज ने विपक्षी दलों पर हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया। शिवराज ने आंदोलनकारियों से बातचीत की अपील दुहराई। शिवराज ने कहा कि मैं आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए हमेशा से तैयार हूं। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। कानून और व्यवस्था को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। राज्य के कुछ लोगों ने युवाओं के हाथ में पत्थर थमा दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।