वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ। अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया और उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। फायरिंग काजीगुंड में हुई। इस दौरान एक कार सवार नागरिक घायल हो गया। आतंकी हमले में सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की।
इससे पहले सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए शुक्रवार को छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।