शिवराज सिंह ने उपवास तोड़ा
(India)
मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे मालवा के किसानों को मनाने के लिए भोपाल में उपवास पर बैठे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आज रविवार को अपना उपवास तोड़ दिया। शिवराज ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के हाथों नारियल पानी पीकर अपना उपवास तोड़ा। इससे पहले शिवराज ने दावा किया था कि मंदसौर में मारे गये 4 लोगों के परिजनों ने उनसे मिलकर उपवास खत्म करने की भी अपील की। दूसरी ओर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने ऐलान किया गया है कि वे शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदेश में 72 घंटों का सत्याग्रह करेंगे। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान ने कहा कि मंदसौर में हिंसा में मारे गए किसानों के परिजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से यहां मुलाकात की और उनसे अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने कहा कि मारे गए पांच किसानों में से चार के परिजनों ने मुख्यमंत्री से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।