केंद्र के पशु बिक्री बैन के खिलाफ मेघालय सरकार ने पास किया प्रस्ताव
(India) वध के लिए मवेशियों की खरीद-बिक्री संबंधी केंद्र की अधिसूचना के विरोध में सोमवार को मेघालय विधानसभा ने प्रस्ताव पास किया। राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कई सारी खामियां हैं, जिसे हम लागू नहीं कर सकते। साथ ही राज्य सरकार का कहना है कि बीफ बैन करने से इकॉनमी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

मेघायल के सीएम मुकुल संगमा ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मवेशियों की बिक्री संबंधी केंद्र की अधिसूचना के जरिए नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को टारगेट किया गया है, जहां बीफ कल्चर है। मेघालय में कांग्रेस की सरकार है और वहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले हफ्ते 2 बीजेपी नेताओं ने इसी मुद्दे को आधार बनाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।