किसानों के परिजनों से मिलने मंदसौर पहुंचे शिवराज, सिंधिया का भोपाल में 72 घंटे का सत्याग्रह
(Bhanpura, Mandsaur) मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार को बदवान गांव पहुंचे। वहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से भोपाल में सत्याग्रह पर बैठेंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता जे पी धनोपिया ने बताया कि पार्टी ने आज दोपहर एक बजे शुरु होने वाले 72 घंटे के इस सत्याग्रह के लिए दशहरा मैदान पर सभी तैयारियों को अंजाम दे दिया है। आज से सिंधिया का सत्याग्रह शुरु होगा जिसमें सिंधिया के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।