हालांकि प्रशासन की ओर अबतक एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना स्थल पर काफी देर तक चीख पुकार मची रही। नदी में बस गिरने पर सबसे पहले वहां के ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निकाला गया।
प्राइवेट बस और तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में डीएमऔर एसपी पहुंच चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।