मंदसौर: हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिले शिवराज पीड़ित परिवार को दिया 1 करोड़ का चेक
(Bhanpura, Mandsaur) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने एवं सांत्वना देने के लिए आज विशेष विमान से मंदसौर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना भी थीं।

वहां पहुंचने के बाद चौहान जिले के बडवन गांव में गये और छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गये किसान नश्याम धाकड़ के परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने धाकड़ के परिजन को एक करोड़ रुपये के मुआवजे का एक चेक दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।