(DELHI, DELHI)
सैन्य क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से नौसेना के लिए खरीदे जाने वाले 16 हेलिकॉप्टरों का सौदा रद्द कर दिया है। यह सौदा 6,500 करोड़ रुपये का था। पीएम नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन यात्रा से पहले इसे फैसले को अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार, सेना के आधुनिकीकरण के लिए बजट नहीं बढ़ने के कारण रक्षा मंत्रालय को सैन्य साजो सामान खरीदने के लिए काफी मोल भाव करना पड़ता है। इसको देखते हुए मंत्रालय ने सैन्य क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि भारत दुनिया में हथियारों के खरीदारों में सबसे बड़ा देश है। भारतीय नौसेना के लिए हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी सिकोरस्की एयरक्राफ्ट से करार हुआ था। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 25 जून से अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और ट्रंप की वाशिंगटन में 26 जून को पहली बार आमने सामने मुलाकात होगी। दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।