(DELHI, DELHI)
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई पहुंची है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई 'टॉक टू AK' प्रोग्राम के सिलसिले में लगे आरोपों की प्राथमिक जांच के सिलसिले में मनीष सिसोदिया का बयान लेने पहुंची। गौरतलब है कि टॉक 2 एके एक प्रोग्राम था, जिसमें यह आरोप लगे कि नियमों को ताक पर रखकर एक कंपनी को टेंडर दिया गया। सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि उनके पांच अधिकारी सिर्फ पूछताछ के लिए सिसोदिया के घर पर पहुंचे थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने छापेमारी का आरोप लगाया है। इसी साल सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया कैम्पेन टॉक टू एके में मामला दर्ज करते हुए डिप्टी सीएम सिसोदिया को भी आरोपी बनाया था। इस मामले में आज सीबीआई चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। आरोप है कि इस कैंपेन में नियमों के उलट एक कंपनी को टेंडर दिया गया था। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ प्राथमिक जांच रजिस्टर की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।