पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो रेल का लोकार्पण
(India)
केरलवासियों का लंबे समय से मेट्रो में सवार होने का सपना आज पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि मेट्रो रेल का लोकार्पण कर दिया और फिर इसकी यात्रा भी की। पीएम संग प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मेट्रो मैन ई श्रीधरन भी मौजूद थे। इस मेट्रो के शुरू हो जाने के बाद अब क्षेत्रीय संपर्क में सुधार आने और कोच्चि में ट्रैफिक की भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है। इससे पहले पीएम मोदी मेट्रो के उद्घाटन के लिए कोच्चि पहुंचे। वे गरूदा के एयर नवल बेस पहुंचे। यहां केरल के मुख्मंत्री पिनाराई विजयन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत कियां

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।