दिल्ली में आज होने वाली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक में शिरकत करेंगे।
भाजपा के एक नेता ने कहा है कि पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए अमित शाह को अधिकृत कर सकती है। बोर्ड के सदस्यों को सहयोगी और विपक्षी दलों के साथ किए गए पार्टी की तीन सदस्यीय समिति के विचार विमर्श के बारे में अवगत कराया जाएगा। समिति के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एम वैंकेया नायडू और अरूण जेटली शामिल हैं। ये नेता बोर्ड के भी सदस्य हैं।भाजपा राष्ट्रपति पद के अपने उम्मीदवार का नामांकन भरने के लिए अपने केंद्रीय मंत्रियों और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं को प्रस्तावक और अनुमोदक बनायेगा और इनके नामों की घोषणा भी जल्द की जायेगी ।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 19 और 20 जून को आपने सांसदों की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें 14 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।
प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों में विधायक भी शामिल होंगे और इस बारे में औपचारिकताएं 20 जून को आगे बढ़ाने की संभावना है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार का नामांकन 23 जून को भरा जाएगा। पार्टी ने 60—60 प्रस्तावकों वाले चार सेट तैयार किये हैं और इतनी संख्या में अनुमोदन भी बनाये हैं। इसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राजग के अन्य नेता और निर्दलीय सांसद भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने अगले राष्ट्रपति के संबंध में नामांकन भरने की प्रकिया 14 जून को शुरू कर दी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।