दिल्ली: राष्ट्रीय शूटर आयशा फलक को बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया सम्मानित
(DELHI, DELHI) बहादुरी से बदमाशों पर गोली चलाकर अपने रिश्तेदारों को बचाने वाली आयशा फ़लक को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सम्मानित किया । सीएम अतुल ग्रोवर रोड पर स्थित फ़लक के घर गये और उन्हे बहादुरी का सर्टिफिकेट दिया । इस दौरान केजरीवाल ने फ़लक के साथ बंदूक से निशानेबाजी भी की । केजरीवाल ने भरोसा दिलाया की सरकार की तरफ से उन्हे पूरा सहयोग मिलेगा । अभ्यास के लिए बेहतर विकल्प भी प्रदान किया जाएगा ।

बता दे की 25 मई 2017 को नेशनल लेवेल शूटर आयशा ने अपनी सूझबूझ और समझदारी से न केवल अपने देवर को बदमाशों के चंगुल से बचाया बल्कि बदमाशों के पैर और कमर पर गोली मारकर उन्हे घायल कर दिया फिर उन्हे पुलिस के हवाले कर दिया था ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।