कांग्रेस ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने या विपक्ष की तरफ से संयुक्त उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले। कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष के साथ चर्चा के बाद वह आगे का फैसला लेगी। 22 जून को कांग्रेस की विपक्षी दलों के साथ बैठक है जिसमें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं सीपीएम ने विपक्ष की तरफ से भी उम्मीदवार खड़े करने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि रामनाथ कोविंद आरएसएस शाखा के प्रमुख रहे हैं और उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना सीधे-सीधे टकराव की राजनीति है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।