राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष उतार सकता है संयुक्त उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन पर शिवसेना का फैसला आज
(DELHI, DELHI) शिवसेना को छोड़कर एनडीए के बाकी सभी दलों ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने का स्वागत किया है। वहीं, विपक्षी दलों को यह घोषणा रास नहीं आती दिख रही है और उन्होंने कोविंद को समर्थन देने को लेकर रहस्य बरकरार रखा। विपक्षी दल अपना संयुक्त उम्मीदवार भी उतार सकते हैं।शिवसेना ने कहा कि केवल वोट—बैंक की राजनीति के लिए दलित उम्मीदवार को चुना गया है। इससे पहले पार्टी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और जानेमाने कृषि विज्ञानी एम एस स्वामीनाथन का नाम इस पद के लिए सुझाया था जिसे स्वीकार नहीं किया गया।

हालांकि कांग्रेस ने आम—सहमति की भाजपा की अपील को खारिज करते हुए कहा कि 22 जून को बैठक के बाद विपक्ष चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने के बारे में फैसला करेगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने घोषणा के बाद कहा कि भाजपा ने एकपक्षीय फैसला किया है।उन्होंने कह कांग्रेस इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहती क्योंकि हम राष्ट्रपति चुनाव पर सभी अन्य विपक्षी दलों के साथ आम—सहमति से निर्णय करना चाहते हैं। अंतिम फैसला 22 जून को सभी विपक्षी दलों की बैठक में लिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।