प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि विश्व में योगा टीचर की मांग लगातार बढ़ रही है। कई नए कॉलेज इंस्टीट्यूट आदि खुल रहे हैं। योग से जीने की कला मिलती है। यह विश्व को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने योग करने वालों को प्रणाम किया।
पीएम मोदी ने कह'समय के साथ बदलाव होते रहे हैं। लोग उसमें कुछ न कुछ जोड़ते रहे हैं। योग का लगातार विकास और विस्तार हो रहा है। इसी वजह से इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील कर रहा हूं।'लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि जिस तरह भोजन में नमक का महत्व होता है तो उसी तरह जीवन में योग का महत्व है।वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरूआत में कहा कि मैं यूपी की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि यह हर ओर मनाया जा रहा है। यह एक तरह का पर्व हो गया है। यूपी सीएम ने कहा कि योग जीवन की कला है। यह सभी को आपस में जोड़ना सीखाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।