मीटिंग के बाद जेडीयू विधायक रत्नेश सदा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी कोविंद के पक्ष में वोट करेगी। बीजेपी ने बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना प्रत्याशी चुना है। नीतीश कुमार ने निष्पक्ष राज्यपाल के रूप में सेवा करने के लिए कोविंद के कार्यकाल के दौरान काफी प्रशंसा की है। गौरतलब है कि कोविंद को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता की बात है कि बिहार के राज्यपाल राष्ट्रपति के उम्मीदवार बने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्यपाल ने बेहतरीन व निष्पक्षता के साथ संविधान के अनुरूप कार्य किया है। गरिमा का उन्होंने हमेशा ख्याल रखा। राज्य सरकार के साथ जो आदर्श रूप में संबंध होना चाहिए, उसी प्रकार उन्होंने उसे निभाया। इस बात को हमलोग हमेशा याद रखेंगे। उन्हें दिल्ली जाना था, इसलिए यह मेरा फर्ज बनता था कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में अपने राज्यपाल से मिलूं। बिहार के राज्यपाल तो अब राष्ट्रपति के उम्मीदवार हैं, इसलिए अपना सम्मान प्रकट करने के लिए मैं उनसे मिला। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियां गुरुवार को मीटिंग करने वाली हैं जिसमें उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।