ICC और BCCI में सहमति: भारतीय बोर्ड को मिलेंगे 40 करोड़ 50 लाख डालर
(International) चैंपियंस ट्रॉफी के पहले भारतीय क्रिकेट टीम का खेलना आखिरी समय तक तय नहीं हो सका था। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई और आईसीसी के बीच नए राजस्व बंटवारे मॉडल को लेकर आपस में ठनी बनी थी। फिलहाल बीसीसीआई ने अंत में भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया था। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद राजस्व बंटवारा माडल को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी में सहमति बन गई है। भारतीय बोर्ड को आईसीसी की ओर से 40 करोड़ 50 लाख डालर मिलेंगे।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिये टीम की घोषणा नहीं की थी और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से पुराने बिग थ्री राजस्व मॉडल के तहत अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। भारतीय बोर्ड आईसीसी में बिग थ्री फामेर्ट में अपने पुराने राजस्व पर अड़ा हुआ है जिसकी स्थापना 2014 में की गयी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।