एनकाउंटर के दौरान मारा गया कुख्यात बदमाश आनंदपाल
(India)
करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह आखिरकार मारा गया। शनिवार रात करीब 11ः25 बजे एसओजी ने चूरू के मालासर में एनकाउंटर के दौरान उसे मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान आनंदपाल और उसके दो साथियों ने एके 47 समेत अन्य हथियारों से 100 राउंड फायर किए। इस दौरान आनंदपाल को 6 गोलियां लगी। आनंदपाल राजस्थान, मध्य प्रदेश यूपी, पंजाब और हरियाणा में वॉन्टेड था। साथियों ने बताया कि मालासर में छिपा है। एसओजी के सीआई सूर्यवीर सिंह के हाथ में फ्रेक्चर आया, जबकि पुलिसकर्मी सोहन सिंह धर्मपाल गोलियां लगने से घायल हो गए। सोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनंदपाल के पास से 2 एके-47 400 कारतूस मिले हैं। एसओजी ने आनंदपाल के दो भाइयों देवेंद्र उर्फ गुट्टू और विक्की को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आनंदपाल मालासर में श्रवण सिंह नामक शख्स के घर पर छिपा हुआ है। डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से एसओजी के आईजी दिनेश एमएन के सुपरविजन में एडिशनल एसपी संजीव भटनागर हरियाणा में डेरा डाले हुए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।