पीएम मोदी ने दी जगन्नाथ यात्रा और ईद-उल-फितर की बधाई
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से देश को संबोधित किया। यह उनका 33वां मन की बात का कार्यक्रम था। मोदी ने सबसे पहले जगन्नाथ यात्रा और ईद-उल-फितर की बधाई दी। मोदी ने सिक्किम, हिमाचल, केरल, उत्तराखंड और हरियाणा के खुले में शौच से मुक्त होने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि अब स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा, ये एक जन आंदोलन बन गया है। मोदी ने मुबारकपुर के मुस्लिम लोगों का भी जिक्र किया। जिन्होंने रमजान के महीने में अपने खर्चे पर शौचालय बनवाकर मिसाल पेश की। मोदी ने आपातकाल का भी जिक्र किया और कहा कि लोकतंत्र से प्यार करने वालों ने उसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। पीएम मोदी ने 21 जून को मनाए गए योग दिवस का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि 21 जून को दुनिया के करीब-करीब सभी देशों ने योग के इस अवसर को अपना अवसर बना दिया। उन्होंने आगे कहा कि योग विश्व को जोड़ने का एक माध्यम बन गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।