राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने किया नामांकन
(India) राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। लोकसभा में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह मौजूद रहें। हालांकि इस दौरा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव वहां मौजूद नहीं थे। नामांकन के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि ये विचारधारा, उसूलों और सच्चाई की लड़ाई है। हम जरूर लड़ेंगे।
नामांकन में कांग्रेस अलाकमान के अलावा पार्टी के मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं समेत एनसीपी प्रमुख शरद पवार, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन, सपा के नरेश अग्रवाल और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा वहां मौजूद थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।