(GUJARAT, India)
गुजरात की दो दिवसीय यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने को कहा कि 'गौ-भक्ति' के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जा सकती। यहां साबरमती आश्रम में दिए गए भाषण में मोदी ने कहा, “समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है।” साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “गौ-भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। महात्मा गांधी आज होते तो इसके खिलाफ होते।”मोदी ने कहा कि दूसरों के खिलाफ हिंसा करना राष्ट्रपिता के आर्दशों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा गौ भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं है। इसे महात्मा गांधी कभी स्वीकार नहीं करते।
प्रधानमंत्री ने कहा चलिए सभी मिलकर काम करें। महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाते हैं। एक ऐसा भारत बनाते हैं जिस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हो। उन्होंने कहा देश में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।