जीएसटी बहिष्कार करने के काँग्रेस के फैसले पर बोले 'वेंकैया नायडू', काँग्रेस का फैसला दुभार्ग्यपूर्ण
(DELHI, DELHI) केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने जीएसटी की शुरुआत के लिए संसद में बुलाए गए मध्यरात्रि सत्र का बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले को दुभार्ग्यपूर्ण बताते हुए दावा किया कि वह अपने इस फैसले पर आज नहीं लेकिन कल जरूर पछताएगी।
कांग्रेस द्वारा सत्र को सरकार का स्वप्रचार का बड़ा तमाशा करार देने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि यह बेवकूफाना और हल्की टिप्पणी है। जिसपर विस्तृत जवाब देने की जरूरत नहीं है
नायडू ने कहा कि यह दुभार्ग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगियों ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मुझे इसका कारण समझ में नहीं आता। मुझे लगता है कि इसका एकमात्र कारण यह हो सकता है कि देश इस ऐतिहासिक, क्रांतिकारी कराधान सुधार के लिए उन्हें श्रेय नहीं दे रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।