एक तरफ सिक्किम में भारत-चीन-भूटान सीमा पर भारत और चीन की सेना के बीच तनातनी और जुबानी जंग जारी है, तो दूसरी तरफ हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के जहाजों और पनडुब्बियों की ‘असाधारण’ गतिविधियां देखी जा रही हैं। भारतीय नौसना इस इलाके में चीनी युद्धपोतों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों पर करीब से नजर रख ही है और पूरी तरह अलर्ट भी है। पिछले दो महीनों में भारत के नेवल सैटलाइट रुकमिनी (जीसैट-7) ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में कम से कम 13 चीनी नौसेना पोतों को घूमते देखा है। सूत्रों के मुताबिक इनमें आधुनिक लुयांग-3 भी शामिल है जो मिसाइलों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। साथ ही युआन क्लास की एक पनडुब्बी भी यहां देखी गई है। इस क्षेत्र में दाखिल होने वाली यह 7वीं पनडुब्बी है। दिसंबर 2013 से लेकर अब तक चीन कभी परमाणु पनडुब्बी तो कभी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी को बारी-बारी से यहां तैनात करता रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।